Monday, November 16, 2026

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

झारखंड के मुख्यमंत्री पहुंचे रायपुर मंत्री अमरजीत भगत और कवासी लखमा ने किया स्वागत

Spread the love

रायपुर । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हो रहे ‘राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव 2021’ के उद्घाटन समारोह में शामिल होने रायपुर पहुंच गए हैं। हेमंत समारोह के मुख्य अतिथि हैं, वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। रायपुर पहुंचने पर स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत और उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने उनकी अगुवानी की। उल्लेखनीय है कि झारखंड के मुख्यमंत्री राजधानी रायपुर के सांइस कालेज मैदान में आज से आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव-छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor