The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhSports

अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में राजनांदगांव की महक

Spread the love

रायपुर। श्रीलंका दौरे पर जाने वाली अंडर-19 भारतीय महिला क्रिकेट टीम में छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की महक नरवासे का चयन किया गया है। यह टीम श्रीलंका में टी-20 मुकाबला खेलेगी। महक को टीम का उपकप्तान भी बनाया गया है।
उल्लेखनीय है कि राजनांदगांव शहर से आने वाली महक अंडर-19 तथा सीनियर टीम का भी हिस्सा रही है। वर्तमान समय में महक बैंगलुरु के राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। टी-20 सीरीज के लिए अंडर-19 महिला भारतीय क्रिकेट टीम का श्रीलंका दौरा 22 जून से प्रारंभ हो रहा है। यह जानकारी छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा दी गई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *