The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

गोल बाजार में आग का तांडव, शॉर्ट सर्किट से भाटिया किराया भंडार जलने की आशंका

Spread the love

राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ स्थित व्यस्त गोल बाजार में बुधवार को भाटिया किराया भंडार में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की तेज लपटें और धुएं का घना गुबार दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। फिलहाल दमकल कर्मी आग बुझाने और उसे आसपास की दुकानों तक फैलने से रोकने में जुटे हैं। घटना में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है, जबकि राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor