The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

दुष्कर्म का आरोपी बिलासपुर से गिरफ्तार

Spread the love
"नरेश भीमगज की रिपोर्ट"
कांकेर। पुलिस अधीक्षक कांकेर शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर गोरखनाथ बघेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चित्रा वर्मा के पर्यवेक्षण में थाना कांकेर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है मामले का विवरण इस प्रकार है कि थाना कांकेर क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने थाना कांकेर में दिनांक 03/10/21 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी परमेश्वर साहू पिता राम रतन साहू उम्र 23 वर्ष निवासी तिफरा बिलासपुर द्वारा पीड़िता को शादी का झांसा देकर विगत 2 वर्षों से दुष्कर्म किया है एवं शादी करने से मना कर दिया है पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना कांकेर में अपराध क्रमांक 260/21 धारा 376,376(2)(ढ) भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विवेचना के दौरान थाना कांकेर पुलिस द्वारा आरोपी परमेश्वर साहू पिता राम रतन साहू उम्र 23 वर्ष निवासी तिफरा बिलासपुर को सकरी बिलासपुर से दिनांक 05/10/21 को गिरफ्तार किया गया आरोपी को न्यायिक रिमांड स्वीकृत करा जेल दाखिल किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *