The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी,वेतन आहरण पर रोक लगाने दिए निर्देश

Spread the love

बालोद। अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए जिले के 2 हजार 295 सहायक शिक्षकों को शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी पीसी मरकले ने कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। साथ ही अकार्य दिवस पर वेतन रोकने की भी बात कही गई। सहायक शिक्षक वेतन विसंगति को दूर करने की मांग को लेकर 11 दिसंबर से हड़ताल पर गए हुए हैं। जिस वज़ह से छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी। विद्यार्थियों को अध्यापन कराना छोड़कर हड़ताल के नाम अवकाश लेकर स्कूल से अनुपस्थित शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है। वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर राजधानी में शिक्षकों की हड़ताल जारी है। इधर शिक्षा विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी कर स्कूल आने की हिदायत दी है। डीईओ ने ब्लॉक अफसरों को हड़ताल में गए सहायक शिक्षकों की छुट्टी स्वीकृत नहीं करने एवं वेतन आहरण पर रोक लगाने निर्देश दिए हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor