The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

समझाइश दे रहे ससुर को दामाद ने बुरी तरह पीटा,मामला दर्ज

Spread the love

बिलासपुर । पत्नी से मारपीट कर रहे युवक को उसके ससुर ने समझाइश दी। इस पर युवक ने अपने ससुर की भी पिटाई कर दी। मारपीट से आहत ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सरकंडा क्षेत्र के मोपका गोंडपारा में रहने वाले ननका साहू राजमिस्त्री हैं। उनकी बेटी मीरा अपने पति के साथ राजकिशोर नगर में रहती है। शुक्रवार की शाम सात बजे वे अपनी बेटी के घर गए। इस दौरान उनका दामाद गंगा मीरा से मारपीट कर रहा था। बेटी की पिटाई होते देख राजमिस्त्री ने बीच-बचाव की। साथ ही अपने दामाद को पारिवारिक जिम्मेदारी को संभालने कहा।ससुर की समझाइश से नाराज दामाद राजमिस्त्री से ही उलझ गया। उसने पति-पत्नी के बीच में आने पर अपने ससुर से गाली-गलौज की। इसका विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी देते हुए ससुर की पिटाई कर दी।लहूलुहान राजमिस्त्री ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस दामाद के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *