The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

सोनिया गांधी ने भाजपा पर कसा तंज, हमें भाजपा/आरएसएस के शैतानी अभियान से लड़ना चाहिए

Spread the love

THEPOPATLAL कांग्रेस पार्टी के महासचिवों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की आज बैठक हुई। इस बैठक में कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी के नेता राहुल गांधी मौजूद रहे। बैठक में मौजूद महासचिवों, राज्य प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों से सोनिया गांधी ने कहा, हमें वैचारिक रूप से भाजपा/आरएसएस के शैतानी अभियान से लड़ना चाहिए। अगर हमें यह लड़ाई जीतनी है तो हमें दृढ़ विश्वास के साथ ऐसा करना चाहिए और लोगों के सामने उनके झूठ का पर्दाफाश करना चाहिए। आईएनसी के मुताबिक, सोनिया गांधी ने कहा कि देश भर के युवा पुरुष और महिलाएं अपनी उम्मीदों को आवाज देने के लिए एक आंदोलन की बाट जोह रहे हैं। यह हमारा कर्तव्य है कि हम उन्हें एक मंच प्रदान करें, जैसा कि हमने पिछली पीढ़ियों के लिए किया है। हमें वैचारिक रूप से भाजपा/आरएसएस के द्वेषपूर्ण अभियान से लड़ना होगा। अगर हमें इस लड़ाई को जीतना है तो हमें दृढ़ विश्वास के साथ ऐसा करके लोगों के सामने उनके झूठ का पर्दाफाश करना चाहिए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor