The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarhhealth

प्रदेशवासियों को श्री नारायणा हॉस्पिटल की सौगात, तीन दिवसीय निःशुल्क महामेगा स्पाइन-ऑर्थोपेडिक सर्जरी कैंप का आयोजन

Spread the love

रायपुर । राजधानी के देवेंद्रनगर स्थित श्री नारायणा हॉस्पिटल का 11 जुलाई को 11वां स्थापना दिवस है। इसके करीब डेढ़ माह पहले से हॉस्पिटल प्रबंधन ने प्रदेशवासियों को इलाज के लिए बड़ी सौगात दी है। हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. सुनील खेमका ने बताया कि 1 से 3 जुलाई तक तीन दिवसीय निःशुल्क महा मेगा स्पाइन एवं ऑर्थोपेडिक सर्जरी कैंप का आयोजन हॉस्पिटल में किया जाएगा। इसमें मुंबई, बैंगलुरु, कोयंबटूर समेत देश के जाने-माने स्पाइन एवं ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन और आर्थोपेडिक सर्जन अपनी सेवाएं देंगे । उन्होंने बताया कि डॉ. विशाल कुंदानी की मां की चेरिटेबल ट्रस्ट इसका आयोजन कर रही है। इस दौरान चाइल्ड स्पेशिलिस्ट भी इलाज के लिए मौजूद रहेंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor