The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

भाजपा, छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर का रायपुर में हुआ भव्य स्वागत

Spread the love

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी,छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी बनाये जाने के बाद ओम माथुर सोमवार को पहली बार राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व हजारों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने उनका ढोल-नगाड़ों व नारेबाजी के साथ भव्य स्वागत किया। विमानतल पर स्वागत करने वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भी पहुंचे। ओम माथुर जी जब एयरपोर्ट से बाहर निकले तो पूरा विमानतल परिसर पार्टी के नारों से गूंज उठा। माथुर के स्वागत के लिए प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव, और अन्य मोर्चा प्रकोष्ठ के नेता व कार्यकर्ता भी एयरपोर्ट पहुंचे थे। सभी ने एक-एक कर माथुर का स्वागत किया। ओम माथुर जी के स्वागत के दौरान पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने प्रमुख नेताओं से उनका परिचय कराया। तत्पश्चात आगे बढ़ते हुए तमाम स्वागत स्थलों पर भी बृजमोहन अग्रवाल जी ने सभी कार्यकर्ताओं से उन्हें परिचित कराया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का माल्यार्पण किया। इसके बाद ओम माथुर सीधा भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे। जहां प्रदेश पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा तिलक लगाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। प्रभारी जी ने कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में लगी पार्टी की प्रेरणास्रोत महान विभूतियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में उपस्थित नेताओं से मुलाकात करते हुए ओम माथुर ने अजय जम्वाल व पवन कुमार साय के साथ एक बैठक की, इस बैठक में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भी मौजूद रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *