The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

महिला की संदिग्ध मौत, घर के अंदर शव मिलने से फैली सनसनी

Spread the love

 बालोद जिले के नेवारीकला गांव में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत से हड़कंप मच गया। महिला की लाश उसके ही घर के कमरे में खून से लथपथ मिली, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान दया बाई पति चिमन साहू निवासी नेवारीकला के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *