The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

ब्लॉक कांग्रेस की सचिव अंबिका बाई यादव की संदिग्ध मौत,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

रायपुर। जांजगीर जिले के अकलतरा में ब्लॉक कांग्रेस की सचिव 35 वर्षीया अंबिका बाई यादव की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उनका शव घर के ही कमरे में सोमवार सुबह पंखे से लटका मिला है। दो दिन से घर में कोई नहीं था। सुबह मोहल्ले के बच्चों ने खिड़की से देखा तो घटना का पता चला। इसके बाद उन्होंने परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। अभी तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सार्वजनिक जगहों पर नशा करने वालों के खिलाफ महिला समूह के माध्यम से उन्होंने मोर्चा खोल रखा था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *