The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

किशोरी का हांथ पकड़ कर छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

भाटापारा। रोज छेड़छाड़ और फब्तियो से परेशान करते किशोर ने ट्यूशन से लौट रही छात्रा का हाथ पकड़ जब बदसलूकी करने लगा तो किशोरी ने रिपोर्ट दर्ज करा किशोर को तबियत से समझा दिया कि क़ायदे से कैसे रहते हैं।मामला भाटापारा का है जहां किशोर रोज़ किशोरी को परेशान करता था। किशोर ने बीते दो दिसंबर को जबकि शाम को किशोरी ट्यूशन से लौट रही थी उसका हाथ पकड़ कर बदसलूकी करने की कोशिश की जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने किशोर के विरुध्द धारा 354,354घ,341,509 और पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया और उसे बोर्ड के समक्ष पेश कर दिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor