मामुली विवाद को लेकर युवक को आरोपी ने चाकू मार कर किया घायल,आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

कोरबा । दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत अयोध्यापुरी में चाकूबाजी की एक घटना सामने आई है। किसी बात को लेकर आपस में विवाद कर रहे दो भाईयों के बीच दखल देने गए विकास सिंह नामक युवक को एक ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। गंभीर रुप से घायल विकास को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अपराध कायम कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

नशे मे आपस में विवाद कर रहे दो भाईयों को समझाईश देना एक युवक को उस समय काफी महंगा पड़ गया जब आक्रोशित दो भाईयों में से एक ने चाकू से हमला कर बीच बचाव करने आए युवक को घायल कर दिया। मामला दर्री थाना क्षेत्र के आयोध्यापुरी बस्ती का है जहां बीती शाम यह घटना सामने आई। बताया जा रहा है,कि वेद प्रकाश दुबे और भूवनेश्वर दुबे आपस में भाई है। दोनों किसी बात को लेकर आपस में विवाद कर रहे थे। इस बीच दोनों के बीच विकास सिंह पहुंचा और उन्हें झगड़ा समाप्त करने की नसीहत दी। इसी बात को लेकर वेद प्रकाश आक्रोशित हो गया और उसने विकास सिंह पर चाकू से घायल कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने कुछ इसी तरह घटना की जानकारी दी।

इस घटंना के बारे में विकास सिंह के पिता ने बताया कि दिनांक 22 सितंबर को 03.30 बजे के लगभग विकास सिंह पडोस के हनुमान मंदिर गया था जहां पर भुनेश्वर दुबे एवं वेदप्रकाश दुबे बीच किसी बात को लेकर वाद विवाद हो रहा था। वेदप्रकाश दुबे अपने हाथ में सब्जी काटने वाला चाकू को रखा था जिससे भुनेश्वर दुबे को मारने पीटने को आमदा हो गया था तब मेरा लडका विकास सिंह बीच बचाव करने लगा तब वेदप्रकाश दुबे ने मेरा लडका विकास सिंह को बोला कि तुम कौन होते हो हमारे बीच में पड़ने वाले कह कर मां बहन की बुरी बुरी गाली कर आज तुझे जान से मार दूंगा कहकर अपने हाथ में रखा चाकू से मेरा लडका विकास सिंह को मारा जिससे चाकू मेरे लडका के दाहिने तरफ लगा खून निकलने लगा भुनेश्वर दुबे के द्वारा अपने अन्य साथियो के साथ एनटीपीसी अस्पताल लेकर मे भर्ती कराया।दर्री थाना प्रभारी राजेश जांगडे के बताया कि मामले की जांच चल रही हैं।

“बी एन यादव की रिपोर्ट”

Leave a Reply

Your email address will not be published.