The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

काम से लौट रही लड़की का मोबाइल व रुपए लूटकर बाइक सवार भागे, थाने में मामला दर्ज

Spread the love

”संजय चौबे”

राजधानी रायपुर में काम से वापस लौट रही एक नाबालिक लड़की से बाइक सवारी कौन है मोबाइल व रुपए लूटकर फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात बाइक के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक कैलाश नगर बिरगांव निवासी किरण देवांगन 17 वर्ष ने उरला थाने में 21 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई है कि प्रार्थी संगीता पेट्रोल पंप सिंघानिया चौक के पास काम करती है। 7 अगस्त को तकरीबन 6:00 से 7:00 बजे काम से वापस अपने घर पैदल आ रही थी, तभी बजरंग चौक शौचालय के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार उसके हाथ से मोबाइल झपट कर भाग निकले मोबाइल के कवर के अंदर पान 500 के 4 नोट रखे हुए थे। उसने मोबाइल लूटकर भाग रहे बाइक का नंबर सीजी 05 एडी 8604 को नोट कर लिया। घर में सलाह लेने के बाद थाने में जाकर बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 392 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *