The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

चंद्रपुर के पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव का पार्थिव देह आज जशपुर पहुंचा , कल होगा अंतिम संस्कार

Spread the love

जशपुर। भारतीय जनता पार्टी के नेता युद्धवीर सिंह जूदेव का लीवर संक्रमण के कारण 20 सितंबर को बैंगलुरू के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। स्वर्गीय जूदेव बीते एक महीनें से लीवर संक्रमण की गंभीर समस्या से जूझ रहे थे। बैंगलुरू के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। निधन के दो दिन पहले उनकी तबियत कुछ ज्यादा ही बिगड़ गई थी। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली में रखा था। कोशिशों के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका। सोमवार की सुबह चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। जिसके बाद स्वजन आज उनके पार्थिक देह को लेकर पहुंचे।बांकीटोली विजय विहार पैलेस में पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। 22 सितंबर की सुबह 11 बजे निवास स्थल से मुक्तिधाम के लिए अंतिम यात्रा निकलेगी।अत्येष्टि में शामिल होंगे नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सहित दिग्गज भाजपाई भी पहुंचेंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor