The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

कार अनियं​त्रित होकर नहर में गिरी,एक की मौत 3 गंभीर

Spread the love

”संजय चौबे”

रायपुर/कोरबा।तेज रफ्तार एक कार अनियंत्रित होकर पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए नहर में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रुप से घायल है। घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक राजनांदगांव निवासी अंकित तिवारी बेंगलुरु से आए अपने 4 दोस्तों के साथ घूमने के लिए कोरबा आया था। यहां वे अपने दोस्त से मिलकर देर रात वापस लौट रहे थे। अभी वे भवानी मंदिर के पास पहुंचे थे कि तेज रफ्तार होने की वजह से कार अनियंत्रित हो गई और पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए नहर में जा गिरी। पानी ज्यादा होने के कारण कार पूरी तरह से उसमें समा गई। किसी तरह से 4 लोग कार से बाहर निकले,लेकिन अंकित अंदर ही फंसा रह गया। सूचना मिलने पर सुबह पुलिस ने अंकित के शव को बाहर निकला। तीन दोस्तों की हालत अभी गंभीर है। हादसा कैसे हुआ, यह जानकारी नहीं मिल सकी है। सभी घायल बेंगलुरु से आए हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही कोरबा के उरगा क्षेत्र में पुलिया की रेलिंग तोड़ कार नहर में गिरी थी। इसमें भी एक युवक की मौत हो गई थी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *