The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

मां दुर्गा के दर्शन के लिए मुख्यमंत्री पहुंचे राजधानी के विभिन्न पंडालों में

Spread the love


रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नवरात्र के मौक़े पर राजधानी रायपुर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित की गई मां दुर्गा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि व ख़ुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कालीबाड़ी पहुंचने पर बंग समाज ने ढाक के धुनों के बीच उनका ज़ोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री बैरनबाजार स्थित दुर्गा पंडाल में भी गए और वहां पूजा-अर्चना की। वे पुरानी बस्ती स्थित माँ महामाया मंदिर भी गए और वहां देवी मां की अराधना की। इस मौके पर संसदीय सचिव संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा और रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर सहित अनेक जनप्रतिनिधि भी उनके साथ थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor