घर वाले सो रहे थे ,चोर आलमारी खोलकर सोने-चांदी गहने और रुपये कर लिए चोरी
”संजय चौबे”
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह इलाके में चोरों ने एक मकान में घुसकर आलमारी में रखे सोने -चांदी के गहने नकदी सहित करीब 3 लाख की चोरी कर लिए।
मिली जानकारी के अनुसार म/नं- 243हमिंग कोटरी कचना,थाना खम्हारडीह निवासी रीमति अभिलाषा शुक्ला 45 वर्ष ने खम्हारडीह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है की वह पेशे से लेक्चरार (शिक्षिका) है। प्रार्थिया व उसकी माँ किरण मिश्रा, पुत्र आर्यव्रत शुक्ला तीनो साथ रहते है। 22.08.2022 को हम लोग रात्रि 12:30 बजे खाना खाकर सभी अपने-अपने रूम मे सोने के लिए चले गये। इस दौरान मुख्य दरवाजा मे पानी पडने से सिटकनी नही लगाया था ,उसकी मम्मी नीचे तल में सोयी थी दरवाजा खुला था ,उनके रूम में तीन आलमारियां है, तीनो आलमारी आलमारी के उपर चाबी था जिसे अज्ञात चोर द्वारा घर के अंदर प्रवेश कर आलमारी में रखे सोने- चांदी के जेवर एवं नगदी रकम 35000/- रूपया जुमला 294000/- रूपया को आलमारी को खोलकर लाकर मे रखे उक्त सम्पत्ती को चोरी कर ले गया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ धारा 380,457के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

