The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

बदमाशों ने की फिल्मी स्टाइल में 2 करोड़ की लूट,आरोपी फरार

Spread the love

THEPOPATLAL दिल्ली में लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 24 में बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में करीब 2 करोड़ रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। यह पूरी वारदात दुधिया रोशनी में हुई और सीसीटीवी कैमेर में भी कैद हो गई। मंगलवार की रात रोहिणी सेक्टर 22 निवासी नरेंद्र कुमार अग्रवाल की कार पर बाइकसवार बदमाशों ने धावा बोला और जाल बिछाकर 2 करोड़ रुपए लूटकर फरार हो गए।दरअसल, रोहिणी सेक्टर 22 निवासी नरेंद्र कुमार अग्रवाल कार में सवार होकर सेक्टर 24 में रहने वाले अपने भतीजे करन अग्रवाल के घर जा रहे थे। कार उनका ड्राइवर धर्मेंद्र चला रहा था। कार जैसे ही सेक्टर 24 पहुंची, एक स्कूटी पर सवार शख्स ने उनकी कार को रुकवाया और बातों में उलझाने लगा। इसके बाद पीछे से कुछ और बदमाश आए और ड्राइवर के साइड की खिड़की का कांच तोड़ कार की चाबी छीनी और डिक्की खोल ली। इसके बाद ये बदमाश डिक्की में रखे रुपयों से भरे 3 बैगों को लेकर फरार हो गए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *