The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

सिलबट्टे से कुचलकर महिला की हत्या,आरोपी की जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

महासमुंद। बसना थाना क्षेत्र के ग्राम अजगरखार में सोमवार की सुबह घर में अकेली महिला की हत्या हो गई। महिला सुन्दरी बाई 50 वर्ष के पति सुबह काम के सिलसिले से बाहर चला गया था महिला घर पर अकेली थी। जिसकी सिलबट्टे के पत्थर से सिर पर वार कर किसी ने हत्या कर दी है। महिला के पति ने घर आकर देखा तो उसकी पत्नी जमीन पर पड़ी हुई थी। और अलमारी से भी 11 हजार रूपए गायब थे। जिसके बाद मृतिका के पति ने पुलिस को इस बात की सूचना दी। सूचना पर मौके पर बसना व भवरपुर पुलिस पहुंची। फोरेंसिक टीम को भी वहां बुलाया गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 449,382,302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की जांच में जुट गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor