The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

महिला व बाल विकास विभाग की सक्रियता ने नाबालिगों की शादी रुकवाया

Spread the love

13 की लड़की और 15 साल का था लड़का

कोरबा जिले में बाल विवाह का एक मामला सामने आया, जहां 13 साल की नाबालिग लड़की और 15 साल के नाबालिग लड़के की शादी कराई जा रही थी। सूचना मिलते ही महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम और मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और विवाह को रुकवा दिया। जानकारी के अनुसार, चिमनीभठा वार्ड नंबर 14 में रहने वाले दोनों नाबालिग एक-दूसरे को पसंद करते थे और उनकी इच्छा के चलते परिजनों ने सामाजिक रीति-रिवाज से शादी कराने का फैसला कर लिया था। घर में मंडप सज चुका था और बारात भी पहुंच चुकी थी, तभी किसी ने इसकी सूचना महिला एवं बाल विकास विभाग को दे दी। टीम ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को बाल विवाह के कानून और इसके दुष्परिणामों के बारे में समझाया। अधिकारियों की समझाइश के बाद परिजन शादी रोकने के लिए तैयार हो गए और दोनों नाबालिग अपने-अपने घर लौट गए। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों को बाल विवाह के खिलाफ जागरूक भी किया। मामले को लेकर महिला एवं बाल विकास अधिकारी बसंत मिंज ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम ने मौके पर पहुंचकर बाल विवाह रुकवाया और परिजनों को कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। हालांकि, स्थानीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को इस विवाह की जानकारी नहीं होने की बात भी सामने आई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *