The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

शादी समारोह में गए व्यक्ति के घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Spread the love

कोण्डागांव/रायपुर। घर से कुछ ही दूर पर शादी समारोह में गए एक व्यक्ति के सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने सोने के गहने,सामान,नगदी समेत लाखों रुपये की चोरी कर लिया। मिली जानकारी के मुताबिक मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाइवे पर बसे ग्राम कुल्हाड़गांव सड़कपारा हीरालाल नेताम 42 वर्ष ने थाने में रिर्पो दर्ज कराई है । 20 अप्रैल की रात्रि लगभग 10 बजे अपने मकान में ताला लगाकर परिवार के साथ चाचा के घर विवाह कार्यक्रम में गया था,जो उसके घर से 2किमी पर स्थित है। विवाह कार्यक्रम से रात 12:30 को अपने वापस आया तो ताला टुटा एवं सामान बिखरा हुआ मिला जिससे अपने घर में रखे 35000रूपये, मंगल सुत्र 01 नग 70.000,लटकन 1 जोड़ी सोना 20.000,लाईट इनवेटर 1 नग 10000रूपये को किसी ने चोरी कर लिया था। पीड़ित की रिपोर्ट पर फरसगांव पुलिस द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कर रही है।

”संजय चौबे”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor