The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

फिर दागदार हुई खाकी,​ रिश्वत लेते आरक्षक का वीडियो वायरल, एसपी ने किया सस्पेंड

Spread the love

रायपुर/बिलासपुर। मामूली मारपीट के मामले में तीन आरोपियों को छो​ड़ने के नाम पर आरक्षक की दा​दागिरी का मामला सामने आया है। दरअसल मारपीट के तीन आरोपियों को छोड़ने के लिए 10 हजार रुपए घूस लेने वाले हेड कांस्टेबल को SP ने सस्पेंड कर दिया है। एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह 36 हजार रुपए की हेड कांस्टेबल डिमांड कर रहा है। वीडियो में 15 हजार रुपए में 8 हजार टीआई को देना पड़ेगा, एक हजार मुंशी-मददगार को देना पड़ेगा, दो हजार रुपए बाजू में बैठने वाले को देना पड़ेगा। मेरे लिए बचेगा सिर्फ चार हजार रुपए। यह वीडियो चकरभाठा थाने का है।
आठ अप्रैल को चकरभाठा क्षेत्र के बोड़सरा गांव में मेले का आयोजन किया गया था, जहां दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हो गई। मामला थाने तक पहुंचा, तब पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को थाने में बैठा लिया। फिर उन्हें जमानत पर छोड़ने के लिए 36 हजार रुपए की मांग की गई। बाद में आरोपियों ने 15 हजार रुपए में सौदा तय किया और 10 हजार रुपए हवलदार हरवेंद्र खूंटे ने वसूल लिया। साथ ही बकाया पांच हजार रुपए नहीं देने पर गैरजमानतीय धारा जोड़कर जेल भेजने की धमकी दी।
बताया जा रहा है कि विवेचना करने वाले अधिकारी कमल कौशिक के नाम पर 36 हजार रुपए की मांग की गई। रुपए नहीं देने पर उन्हें 12 अप्रैल को दिन भर थाने में बैठाकर रखा गया। फिर 15 हजार रुपए में सौदा तय किया। लेकिन, आरोपियों के पास रुपए नहीं होने पर दूसरे दिन उन्हें रुपए लेकर बुलाया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor