The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

MISCNational

बूचा नरसंहार का निष्पक्ष जांच की जरूरत,ICC चीफ प्रॉसिक्यूटर ने किया बूचा का दौरा

Spread the love

THEPOPATLAL यूक्रेन ने रूसी सेना पर बूचा शहर में नरसंहार का आरोप लगाया था। इन आरोपों की जांच को लेकर इंटरनेशन क्रिमिनल कोर्ट के चीफ प्रॉसिक्यूटर करीम खान ने बुधवार को बूचा का दौरा किया और वे उस जगह पहुंचे, जिस पर रूसी सैनिकों ने कई सप्ताह तक कब्जा करके रखा था। यूक्रेन का आरोप है कि रूस की सेना ने यहां सैंकड़ो निर्दोष नागरिकों को मौत के घाट उतार दिया था।
ICC के मुख्य अभियोजक ने कहा कि, यूक्रेन एक अपराध स्थल बन गया। क्योंकि हमारे पास यह मानने के लिए उचित आधार है कि अदालत के अधिकार क्षेत्र में अपराध किए जा रहे हैं. हमें सच्चाई जानने के लिए युद्ध के कोहरे को हटाना होगा और इसके लिए एक निष्पक्ष जांच की जरूरत है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor