The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

देश के सर्वांगीण विकास के लिए कांग्रेस के अलावा कोई विकल्प नहीं- भूपेश बघेल

Spread the love

उदयपुर। कांग्रेस के तीन दिवसीय नव संकल्प चिंतन शिविर के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि देश के सर्वांगीण विकास के लिए कांग्रेस के अलावा कोई विकल्प नहीं है। कांग्रेस ने ही मूलभूत सुविधाओं को लोगों का अधिकार बनाया है। उन्होंने कहा कि पिछले आठ सालों में कितना और किसका विकास हुआ, यह सबके सामने है। देश को विकास की नई परिभाषा देने का वक्त आ गया है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि राहुल गांधी के न्याय का मॉडल देश के सामने पेश करने की जरूरत है। देश भर के कांग्रेस नेताओं के साथ ही चिंतन शिविर में शिरकत करने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी पहुंचे हैं। श्री बघेल ने चिंतन शिविर में अपनी बात रखते हुये कहा कि अक्सर लोग सवाल पूछते हैं कि कांग्रेस क्यों जरूरी है तो मैं बताना चाहता हूँ कि कांग्रेस ही कर्जमाफी करती है, किसानों को मनमाफिक एमएसपी देती है, कांग्रेस के समय खाद के लिए लाइन नहीं लगाना पड़ता था, कांग्रेस के समय ही किसान सरकार को गोबर बेच सकते हैं। कांग्रेस के राज में ही बेरोजगारी दर 0.6 प्रतिशत हो सकती है। आपका बच्चा टॉप क्लास अंग्रेजी माध्यम स्कूल में जा सकता है।

देश के सामने मॉडल पेश करने की जरूरत

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि पिछले आठ सालों में कितना और किसका विकास हुआ, ये सबके सामने है। वक्त आ गया है कि हम देश को विकास की एक नयी परिभाषा दें। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के न्याय के मॉडल को राजस्थान और छत्तीसगढ़ में लागू किया गया है। हमें देश के सामने ये मॉडल पेश करने की जरूरत है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor