The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhPolitics

सरकार और क़ानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज ही नहीं रही प्रदेश में : श्रीवास्तव

Spread the love

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने क़ानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति और लगातार बढ़ते जा रहे अपराधों को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस का शासनकाल प्रदेश में गुण्डा-राज का पर्याय बन चुका है, जहाँ सत्ता और राजनीतिक संरक्षण में नित्य आपराधिक वारदातें हो रही हैं। प्रदेश संगठित अपराधों के चलते दहशत के साए में साँसे लेने मज़बूर है और प्रदेस सरकार नागरिक सुरक्षा के नाम पर सिर्फ़ जुबानी जुमलेबाजी में मशगूल है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीवास्तव ने 2 दिनों में राजधानी रायपुर व सूरजपुर में दोहरे हत्याकांड,सरगुजा में दिल्ली की महिला की हत्या समेत प्रदेश के अन्य स्थानों पर हुई लगातार आपराधिक वारदातों को लिए प्रदेश सरकार के निकम्मेपन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार और क़ानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज ही नहीं रह गई है और अब यहाँ न केवल सामान्यजन, अपितु क़ानून के रखवाले तक महफ़ूज़ नहीं रह गए हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *