The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 2-3 मार्च को इन जिलों में होगी बारिश

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 2-3 मार्च को बारिश की संभावना है। 3 मार्च को प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में बारिश के आसार है। बता दें कि बीते दो दिनों से सरगुजा संभाग के कई जिलों में बारिश हो रही है। वहीं अब बिलासपुर संभाग के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है। इधर रायपुर और आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पेंड्रा जिले सहित आसपास के इलाके में घना कोहरा छाया हुआ है। बारिश के थमने के बाद आज कोहरा नजर आया। वहीं कोहरा के चलते सड़कों में आवागमन प्रभावित हुआ। दिन में भी लोग वाहनों की लाइट जलाकर सफर कर रहे। बीती रात बारिश के साथ ओले गिरे थे। वहीं इलाके में एक बार फिर से ठंड पड़ रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor