The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

इस्पात कंपनी के मैनेजर के घर चोरों ने बोला धावा, 5.55 लाख के जेवर व नकदी पार

Spread the love

रायपुर। टाटीबंध स्थित पार्थिवी पेसिफिक के डाफोडिल ब्लॉक में रहने वाले स्वप्नेश्वर हरिचंदन के घर अज्ञात चोरों ने धावा बोला 5.55 लाख रुपए के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड सिलतरा में मैनेजर का काम करते हुए उनकी पत्नी और बच्चे के साथ गर्मी की छुट्टियां मनाने के लिए ओडिशा स्थित गांव गए हुए थे। हरिचंदन सुबह घर में ताला लगाकर गए हुए थे कि यह घटना घटित हो गई। हरिचंदन की रिपोर्ट पर आमानाका पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से उसकी तलाश में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिचंदन की पत्नी बच्चे की गर्मी की छुट्टी लगने के कारण ओडिशा स्थित अपने घर गई हुई थी। हरिचंदन रोजाना की तरह सुबह घर में ताला लगाकर गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड सिलतरा ड्यूटी पर गए थे। दोपहर करीब 3 बजे लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो बेडरूम में रखी गोदरेज अलमारी और लॉकर भी टूटा हुआ मिला। इसके बाद हरिचंदन ने आमानाका पुलिस को इसकी सूचना दी और सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरु की।
हरिचंदन ने पुलिस को बताया कि चोरों ने सोने की अंगूठियां, मंगलसूत्र, 6 जोड़ी बालियां, बच्चे का सोने का कड़ा, लॉकेट, चूडिय़ां, चांदी की पायल, बिछिया, चांदी की कटोरी-चम्मच, सिक्के और 5 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरु किया लेकिन चोर के बारे में ज्यादा सुराग नहीं मिल सका है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *