The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा खिलाते तीन गिरफ्तार,70 लाख नगद व अन्य सामान जब्त

Spread the love


एमपी । मध्य प्रदेश के जबलपुर में आईपीएल मैच में फाइनल से पहले करोड़ों का दांव लगाते पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर 70 लाख रुपये कैश जब्त की है। शहर के पॉश इलाके नैपियर टाउन की मुस्कान हाइट बिल्डिंग में चल रहा था सट्टा सूचना मिलते ही पुलिस ने दबिश देकर तीन सट्टेबाज एवं अन्य सामान जबत की है।
जानकारी के मुताबिक, सट्टेबाजों पर यह कार्रवाई ओमती थाना इलाके में हुई। क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शहर के पॉश इलाके नैपियर टाउन स्थित मुस्कान हाइट के फ्लैट नंबर 605 में दबिश दी. यहां इंद्रजीत सिंह,आकाश गोगा और अजीत गोगा सट्टे के पैसों को लेकर उसे ठिकाने लगाने जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि आकाश गोगा और अजीत गोगा सगे भाई हैं। दोनों ओपन वेब में लिंक देकर सट्टा खिलाते हैं। इन्होंने लंबे समय से सट्टे के अवैध कारोबार का बड़ा जाल बिछा रखा था।पुलिस के मुताबिक, जो रकम बरामद की गई है, वह मुनाफे की रकम थी. इस रकम को जीते हुए सटोरियों को दिया जाना था. बता दें, ओपन वेब लिंक के जरिये हाईटेक ढंग से सट्टा खिलाने का यह कारोबार बीते कई दिनों से जबलपुर शहर में फल फूल रहा है। बीते दिनों सट्टा किंग सतीश संपाल के कई ठिकानों पर भी पुलिस ने दबिश दी थी। यहां से पुलिस को भारी रकम मिली थी।बताया जाता है कि पुलिस ने इस आईपीएल सीजन में अभी तक 1 करोड़ 20 लाख से अधिक की रकम जब्त की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor