The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

युवकों को नशे से निजात दिलाने पुलिस द्वारा ‘‘नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र’’ देवादा ले जाकर कराया गया इलाज

Spread the love

”उदय मिश्रा की रिपोर्ट”
राजनांदगांव
।पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन में ‘‘निजात’’ अभियान के तहत नारकोटिक्स/ड्रग्स व अवैध नशा के खिलाफ जिले में तीन चरणों में यह अभियान चलाया जा रहा है। जो 1-व्यापक जन-जागरूकता, 2-पुलिस कार्यवाही और 3-नशे के आदी लोगों की काउसिलिंग व पुनर्वास में मदद-शामिल हैं। तीसरे चरण के तहत् दिनांक 03 जून को राजनांदगांव पुलिस द्वारा थाना गण्डई क्षेत्र के 06 युवक जो नशे के आदी थे। जिसके कारण उन्हें आर्थिक व मानसिक तनाव से गुजरना पड़ रहा था,जिन्हें चिन्हांकित कर उनकी काउसिलिंग की गई वे नशा से निजात पाना चाहते थे पर नशे के आदी होने के कारण नशा मुक्त नहीं हो पा रहे थे उन्हें काउसिलिंग पश्चात इलाज हेतु तैयार होने पर उन्हें नशा मुक्ति एवं पुर्नवास केन्द्र देवादा लेजाकर चिकित्सकीय सहायता हेतु ओपीडी में चेक कराया गया।जहां डॉक्टर प्रमोद गुप्ता द्वारा उनका इलाज कर सहयोग प्रदान किया। बाद उपचार हेतु डेढ़ माह की दवाई राजनांदगांव पुलिस द्वारा खरीद कर उन्हें दी गई ताकि नशे के दलदल में फंसे युवाओं को बाहर निकाला जा सके। राजनांदगांव पुलिस के निजात अभियान के तहत इस प्रयास को उन युवाओं के परिवार द्वारा खूब सराहा गया। युवाओं को गलत प्रवृति व नशे से निजात दिलाने और समाज की मुख्य धारा के साथ जोड़ने का यह प्रयास लगातार जारी रहेगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *