The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

दो कट्टे कारतूसों के साथ नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर। रायपुर में अब भी अपराधी बेखौफ चाकू,कट्टे लेकर घूम रहे हैं। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक नाबालिग और 25 वर्षीय युवक के पास से दो कट्टे कारतूसों के साथ जब्त किए। पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि एक नाबालिग बालक कमर में कट्टा खोंचकर घूम रहा है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो भावना नगर हीरा होटल पेट्रोल पम्प के पास अपचारी बालक से अपने कमर में देशी कट्टा रखा मिला और पेन्ट की जेब में 3 जिंदा कारतूस भी मिले। वहीं चण्डी नगर में कामरान अली, पिता कासम अली 25 वर्ष के पास कमर के पीछे देशी कट्टा रखा मिला। उसकी पेन्ट की जेब में भी 3 जिंदा कारतूस मिले। इस तरह पुलिस ने 2 कट्टे और 6 कारतूस जप्त कर 25 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor