The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बाइक सवार दो भाईयों को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी ठोकर,एक की मौत एक घायल

Spread the love

रायपुर। बाइक से जा रहे दो भाईयों को विधानसभा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया। जिसके चलते एक की मौत हो गई वहीं दूसरा घायल है। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को राम कृष्ण यादव 32 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी का जीजा जगदीश यादव 45 वर्ष पिता नन्हु यादव रविवार 10 बजे ग्राम धनसुली नाली रोड विधानसभा थाना की ओर बाइक में अपने भाई लक्ष्मण यादव को पीछे बैठाकर जा रहा था तभी तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक सीजी 04 एलआर 7336 के चालक ने ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया। जिसके चलते जगदीश यादव की मौत हो गई तथा लक्ष्मण यादव को चोट लगी है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने मर्ग कायम कर ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279,337,304 ए के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *