The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

पावर हाउस रेलवे स्टेशन में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार,ट्राली बैग एवं एयर बैग से 19 किलों ग्राम गांजा बरामद

Spread the love


”संजय चौबे”
भिलाई।
पॉवर हाउस रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने 2 गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर 19 किलो ग्राम जब्त किया है ,जब्त गांजे की कीमत 1 लाख 90 हजार रुपये बताई जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक पावर हाउस जीआरपी को 1 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रेन इतवारी रायपुर पैसेंजर में दो व्यक्ति अपने पास रखे ट्राली बैग एवं एयर बैग में गांजा लेकर भिलाई पावर हाउस स्टेशन आ रहे हैं। सूचना पर मौके पर पहुंच पुलिस ने मुखबीर द्वारा बताये हुलिया के व्यक्तियों की तलाश किये दोनों व्यक्ति प्लेटफार्म नंबर 1 के दुर्ग छोर की तरफ जाते हुए दिखे पुलिस को आते देख अपने पास रखे ट्राली बैग एवं एयर बैग को लेकर खिसकने का प्रयास करने लगे जिन्हे रोककर पूछताछ किया गया। उन्होंने अपना नाम अजय मसीह पिता राजू मसीह उम्र 18 वर्ष निवासी इंदिरा गांधी आदर्श नगर वार्ड नंबर 48 जोन 3 खुर्शीपार जिला दुर्ग तथा के. सुमन्त पिता लिंगराजू उम्र 22 वर्ष निवासी चांदी चौक एकता नगर वार्ड नंबर 48 खुर्शीपार का रहने वाले बताये ट्राली बैग एवं एयर बैग की तलाशी लेने पर दोनों के पास से 10 kg एवं 9 kg अलग -अलग पैकेट में रखा कुल 19 kg गांजा बरामद हुआ। जिसकी कुल कीमत 1 लाख 90 हजार रुपये बताई जा रही है। जिसे पुलिस ने जब्त कर दोनों आरोपियों विरूद्ध धारा 20 बी NDPS एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तर कर लिया है। आरोपियों के पास से दो रेल यात्रा टिकिट 1. एसी 3 बोगी का बालनगिर से दुर्ग किराया 1220 रू. PNR नं 641-0956619 एवं 2. दुर्ग से भिलाई पावर हाउस किराया 60रू, AXA 33663667 लिखा हुआ है एवं एक मोबाइल पोको कंपनी का माडल नंबर M 2 मिला जिसे वजह सबूत में जप्त किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor