The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

पैराग्लाइडिंग के दौरान बीड़ बिलिंग घाटी में दो पायलटों की मौत

Spread the love

THEPOPATLAL हिमाचल प्रदेश में पैराग्लाइडिंग के लिए प्रसिद्ध घाटी बीड़ बिलिंग एक बार फिर हादसे का सबब बनी है। मंगलवार को दोपहर घाटी के टेक ऑफ प्वॉइंट से उड़ान भरने के दौरान दो पायलट व एक पर्यटक हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में 29 वर्षीय पायलट राकेश कुमार निवासी बीड़ व 31 वर्षीय पर्यटक आकाश अग्रवाल निवासी विजय नगर-गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश की मौत हो गई, जबकि उड़ान में मदद करने वाला पायलट 34 वर्षीय विकास कपूर निवासी बीड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, जैसे ही पायलट ने बिलिंग के टेक ऑफ प्वॉइंट से उड़ान भरी, तो विकास कपूर व टैंडम उड़ान भर रहे आकाश अग्रवाल की उड़ान के दौरान मदद करवाने वाले राकेश कुमार की बाजू ग्लाइडर में फंस गई, जिसके बाद राकेश कुछ समय तक पैराग्लाइडर में फंस गया व बाद में गिरकर घायल हो गया. वहीं, टैंडम उड़ान करवाने वाला पायलट व पर्यटक भी अनियंत्रित होकर गिर गए, जिन्हें बाद में मौकै पर मौजूद अन्य पायलटों द्वारा सीएचसी सेंटर बीड़ लाया गया, जहां से उन्हें सिविल अस्पताल बैजनाथ रेफर कर दिया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही पायलट राकेश कपूर व पर्यटक आकाश अग्रवाल ने दम तोड़ दिया, जबकि पायलट विकास कपूर को गंभीर अवस्था में डॉक्टरों द्वारा टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *