The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

सोन नदी के एनीकट में मिला एक अज्ञात शव

Spread the love

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सोन नदी के एनीकट के पास आज सुबह एक अज्ञात शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक के चेहरे पर खून लगा हुआ था। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सीने पर जय श्री राम का गोदना गुदा हुआ है। यह मामला मरवाही थाने की है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को शुक्रवार की सुबह 7 बजे सोन नदी में बने एनीकट किनारे एक शव तैरता हुआ मिलने की सूचना मिली। इसके बाद मरवाही पुलिस की टीम ने शव को नदी से बाहर निकालकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मृतक की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस को शव के पास से कोई सामान नहीं मिला है। जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। मृतक के सीने पर गोदना गुदा हुआ है। जिस पर “जय श्री राम” लिखा हुआ है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी मरवाही ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के लापता होने की जानकारी हो या कोई मृतक की पहचान के संबंध में सूचना दे सकता हो, तो वह तत्काल मरवाही थाना या जिला पुलिस कंट्रोल रूम से संपर्क करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *