The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ाई,फसलों हुआ बर्बाद

Spread the love

रायपुर । प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के कई इलाको में बीते 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। जिसके चलते फसलों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं बेमौसम बरसात से तापमान में भारी गिरावट आई है।
बारिश और हवाओं के चलते ठंड में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में 18 और 19 नवंबर को कई इलाकों में बारिश के आसार है। वहीं बारिश के बाद ठंड में बढ़ोतरी होगी। शनिवार को हुई बारिश के बाद प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान दुर्ग में 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई।वहीं सबसे कम अम्बिकापुर 14.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। आने वाले तीन दिनों में तापमान में और कमी आने के आसार है।बदले मौसम के मिजाज के चले पत्थलगांव में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के चलते किसानों के धान और टमाटर की फसल बर्बाद हो गया। फसल नुकसान होने से किसानों में कर्ज पटाने की चिंता बढ़ गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor