The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Bollywood

सलमान खान के गाने पर मुन्नी का वीडियो चर्चा में, मिले 2.2 मिलियन व्यूज,जाने पूरी खबर

Spread the love

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकीं मुन्नी यानी हर्षाली मल्होत्रा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। हर्षाली इंस्टा रील्स भी बनाती हैं। हर्षाली ने अब सलमान खान की फिल्म वीर के गाने सलाम आया पर वीडियो बनाया है। सलमान की फिल्म के गाने पर हर्षाली ने बनाया वीडियो हर्षाली के इस रील वीडियो को फैंस ने पसंद किया है। हर्षाली के इस वीडियो को 2.2 मिलियन व्यूज और 146,891 से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। पिंक टॉप, ग्रीन लॉन्ग स्कर्ट, माथे पर टीका पहने हर्षाली परफॉर्म करती हैं। मेल वॉइस पर हर्षाली लिप सिंक करती दिखीं। हर्षाली वीडियो में डांस कर रही हैं। उनके एक्सप्रेशन एकदम पॉइंट पर हैं। फिल्म वीर का गाना सलाम आया बेहद खूबसूरत ट्रैक है। ये गाना काफी पॉपुलर हुआ था। इसे जरीन खान पर फिल्माया गया था। गाने को रुपकुमार राठौड़, श्रेया घोषा ने अपनी आवाज दी है। सलमान खान की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिटी थी लेकिन मूवी के गाने हिट रहे थे। जरीन खान की ये डेब्यू फिल्म थी। मूवी 2010 में रिलीज हुई थी। हर्षाली के इस वीडियो पर फैंस बहुत खूब, क्यूटी, ब्यूटीफुल जैसे कमेंट्स कर रहे हैं। हर्षाली ने सलमान खान के साथ फिल्म बजरंगी भाईजान से डेब्यू किया था। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म में काम किया था। हर्षाली के इंस्टा पर 1.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। हर्षाली इंस्टा पर सलमान खान के साथ अक्सर थ्रोबैक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हर्षाली के वीडियो और तस्वीरें फैंस के बीच शेयर किए जाते हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor