The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पानी निकालते समय कुएं में गिरा युवक, मौत

Spread the love

अंबिकापुर। कुएं से पानी निकालने के दौरान 30 वर्ष युवक गिर गया। जिससे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। मामला लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसोड़ी कला का है। मिली जानकारी के मुताबिक अर्जुन राम गोंड़ ग्राम मैनपुर बजरा पौड़ी निवासी जो पिछले 5 माह से परिवार सहित ग्राम परसोली कला निवासी वेदसाय के घर में रहा करता था। 30 सितंबर तड़के अर्जुन कुएं से पानी निकालने गया था। उसी दौरान उसका पैर फिसल जाने से वह कुएं में गिर गया। इसके बाद पानी में डूबने से अर्जुन की मौत हो गई। परिवारजनों इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कार्रवाई कर शुक्रवार को शव का पीएम करा कर परिजनों सौंप दिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor