The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

MISCNational

रांची में 15 वर्षीय फुटबॉलर से 2 किशोरियों ने किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

Spread the love


झारखंड।पुलिस ने बुधवार को कहा कि झारखंड के रांची में दो किशोर लड़कों ने एक 15 वर्षीय फुटबॉलर के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि घटना उस समय हुई जब लड़की सोमवार को ओडिशा में फुटबॉल मैच खेलकर घर लौट रही थी। पुलिस ने कहा कि उसने मंगलवार को शिकायत दर्ज की, जिसके बाद लगभग 17 साल के दो लड़कों को गिरफ्तार कर लिया गया।

लड़की ने पुलिस को बताया, “रांची रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही खूंटी का एक लड़का, जिसे मैं सोशल मीडिया के जरिए जानती थी, मुझसे मिलना चाहता था। वह शाम लगभग सात बजे एक दोस्त के साथ बाइक से सतरंजी मार्केट आया और मुझे अपने गांव ले गया।’’लड़की ने आरोप लगाया कि गांव में वे उसे एक घर में ले गए जहां दोनों ने उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि लड़की ने मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद इस मामले में लगभग 17 वर्ष के दो लड़कों को पकड़ लिया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *