The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

बालोद में एक्सेल गाड़ी से 12 किलो गांजा जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बालोद जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला पुरुर थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति टीवीएस एक्सेल गाड़ी से मादक पदार्थ गांजा लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जोगेंद्र साहू और उनकी टीम ने मूरपार के पास घेराबंदी कर वाहन को रोका और तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 12.100 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 6 लाख 5 हजार रुपये बताई जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रवि नेताम निवासी कसेरी गांव मनेरीपारा बताया और कहा कि वह गांजा को बालोद से रायपुर ले जा रहा था। पुलिस ने गांजा और वाहन को जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor