The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पिकअप में लगे डीजे को तिरपाल से ढंकते वक्त हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 14 साल के बच्चे की मौत

Spread the love

धमतरी। धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम सारंगपुरी में 14 साल के बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। ये हादसा विवाह समारोह में पिकअप में लगे डीजे को तिरपाल से ढंकते वक्त हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हुआ, जिसमें कुरूद निवासी 14 साल के टीकम सिन्हा की मौत हो गई है। पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार इंदिरा नगर कुरूद निवासी टीकम सिन्हा उर्फ दादू 14 वर्ष पिता रामप्रसाद शुक्रवार को कुरूद के रूपेश साहू के साथ डीजे बजाने शादी समारोह में ग्राम सारंगपुरी गया हुआ था। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद पिकअप में बंधे डीजे के ऊपर त्रिपाल ढक रहा था,तभी वाहन के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गिर पड़ा। तत्काल उसे रात 11बजे धमतरी के मसीही अस्पताल लाया गया,जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बहरहाल, शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है। परिवार में मातम पसर गया है। खुशियों के बीच मातम से इलाके में सन्नटा पसरा हुआ है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *