The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

सड़क दुर्घटना और बिजली गिरने ,10 लोगों की मौत

Spread the love


ओडिशा में रविवार को बिजली गिरने और सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि प्रदेश के ढेंकनाल जिले में एक सड़क दुर्घटना में एक नाबालिग समेत कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, मयूरभंज और झारसुगुड़ा जिले में बिजली गिरने की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई।
ओडिशा में अलग-अलग दुर्घटना में करीब 10 लोगों की जान चली गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। पुलिस के शीर्ष अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के ढेंकनाल जिले में रविवार एक सड़क दुर्घटना में एक नाबालिग सहित पांच लोगों की मौत हो गई। यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर पत्थरखंबा चौक पर हुई। वहीं, प्रदेश के मयूरभंज और झारसुगुड़ा जिले में आकाशीय बिजली गिरने की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। इस प्रकार से प्रदेश में अलग अलग घटना में करीब 10 लोगों की मौत हो गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor