The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

14 साल की बच्ची से प्यार और शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म,14 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर । जिले के खमतराई थाना क्षेत्र में 14 साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ने बच्ची को प्यार और शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र की बस्ती में रहने वाली नबालीक बच्ची को धरसींवा में रहने वाले 20 साल का अफसर खान ने अपने इश्क के जाल में फंसा लिया था। बीते 6 सितंबर को लगभग दोपहर 1 बजे के आसपास बच्ची अपने घर पर बिना कुछ कहे कहीं चली गई। आसपास ढूंढने पर भी परिजनों को बेटी से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली। 7 सितंबर को इस मामले की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी।परिजनों की शिकायत पर खमतराई थाना पुलिस ने दोनों को ढूंढ निकाला। बच्ची ने अपने बयान में पुलिस को दुष्कर्म की बात बताई। पूछताछ के बाद युवक को कोर्ट में 22सितंबर को पेश किया जाएगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor