The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के लिए बलौदा बाजार-भाटापारा जिले से 15 बच्चों का हुआ चयन

Spread the love

भाटापारा। इंस्पायर अवार्ड के लिए मानक योजना 2021-22 के लिए बलौदा बाजार-भाटापारा जिले से 15 बच्चों का चयन हुआ है। भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा कक्षा छठवीं से दसवीं तक के बच्चों के लिए विज्ञान में अभिरुचि एवं नवोन्मेष संबंधी आयामों को विकसित करने के लिए इंस्पायर अवॉर्ड माणक स्पर्धा का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में विगत दिवस घोषित परिणामों में जिला बलौदा बाजार भाटापारा से इस राज्य स्तरीय स्पर्धा में भाग लेने के लिए भाटापारा की युक्ति साहू, अविजीत कटारिया, राजीव व प्रतीक समेत 15 विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है जिसमें चार विद्यार्थी विकासखंड भाटापारा से भी चयनित किये गए है। जिला शिक्षा अधिकारी सी एस ध्रुव ने जिले से चयनित सभी बच्चों को विशेष शुभकामनाएं दी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor