The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

आरंग के अलग अलग गॉव से 18 मवेशी चोरी,थाने में मामला दर्ज

Spread the love

रायपुर । आरंग थाना क्षेत्र लगातार अलग-अलग गांव से मवेशियों के चोरी होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में आरंग के आसपास के गांव से 18 नग भैंस तथा पडिया गुम हो गए जिसकी शिकायत आरंग थाने में मवेशी पालकों के द्वारा दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक 12 अगस्त को ग्राम छटेरा निवासी रविंद्र चंद्राकर 36 वर्ष ने थाने में दर्ज कराई है कि प्रार्थी के मवेशी रखने के कोठा का कुंडी तोड़कर किसी ने 4 भैंस तथा पडिया अनुमानित कीमत 95000 को चोरी कर लिया है । पीड़ित आसपास अपने मवेशियों के बारे में पता किया लेकिन नहीं मिले।
इसी तरह 1 जून को व्यास नारायण यादव की भैंस एवं पड़िया को ग्राम ओडका खार आरंग में चरने गई थी , लेकिन वे वापस नहीं लौटे,किसी ने 9 भैंस और पडिया को चोरी कर लिया। इस घटना की रिपोर्ट 7 अगस्त को आरंग थाने में दर्ज कराई गई तथा रोहित साहू की भैसो को किसी ने 18 जून को ग्राम देवरी तालाब खार के पास से चरने चार गए चार भैंस गुम हो गए। जिनकी आज तक पता नहीं चला। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर खिलाफ मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor