The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

चाकू और पिस्तौल दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

दुर्ग। दुर्ग जिले में पुलिस ने लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस ने उनके पास से चाकू और एक नकली पिस्टल जब्त किया है। आरोपी नकली पिस्टल दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम देता था। पद्मनाभपुर पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पद्मनाभपुर चौकी प्रभारी धरम सिंह मण्डावी ने बताया कि आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम 19 मार्च को दिया था। चंद्रभूषण भारती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपने साथी नामदास घृतलहरे और रामेश्वर बंजारे के साथ मोटर साइकिल में बैठकर ग्राम हनोदा जा रहे थे। वह लोग जैसे ही गैलेक्सी अटल आवास बोरसी के पास पहुंचे उन्हें आरोपी सोमनाथ यादव, गौतम यादव और मोहन कुम्हार ने रोक लिया।उन्होंने उनसे रुपए मांगे। नहीं देने पर उन्होंने अपने पास से एक धारदार चाकू व पिस्टल निकाली और उनके ऊपर लगा दी। इससे वह लोग काफी डर गए। उन्होंने चाकू व पिस्तौल के बल पर नामदेव घृतलहरे की जेब में रखे 818 रुपए और अस्पताल का कार्ड को लूटकर भाग गए।शिकायत मिलते ही पद्मनाभपुर चौकी पुलिस अलर्ट हो गई। उन्होंने एक टीम को आरोपियों का पता लगाने के लिए भेजा। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कुछ ही घंटे में ही आरोपी सोमनाथ यादव 19 वर्ष को नकली पिस्टल एवं लूटे गये 818 रुपए के साथ गिरफ्तार किया। इसके बाद सोमनाथ की निशानदेही पर गौतम यादव 19 वर्ष को भी चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। मोहन कुम्हार अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor