The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

प्रदेश में जब पुलिस सुरक्षित नहीं तो आम आदमी की सुरक्षा भगवान भरोसे : भानु सिंह परमार

Spread the love

रायपुर। भाजपा नेता भानुप्रताप सिंह परमार ने राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि इस सरकार में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। इस सरकार में पुलिस ही सुरक्षित नहीं है तो आम नागरिक की सुरक्षा को भगवान भरोसे ही माना जा सकता है। महासमुंद में साइबर सेल में पदस्थ एएसआई विकास शर्मा की घर के बाहर हो रहे गाली गलौच के बीच समझाने निकलने पर अपराधियों ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया। परमार ने कहा कि राजधानी और प्रदेश में आए दिन चाकूबाजी की घटनाएं घट रही है। पूरे प्रदेश के बड़े शहरों में अपराध बढ़े हैं। होली की हुडदंग में लोगों ने आमानाका थाने, पुरानी बस्ती और सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *