The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

जमीन गिरवी रख दिया बेटे को पुलिस में नौकरी लगाने रुपए,किसान हुआ ठगी का शिकार

Spread the love

रायपुर। पुलिस में नौकरी लगाने के नाम पर किसान से 2 लाख रुपये ठगी करने का मामला सामने आया है। घटना की रिपोर्ट ​सिविललाइन्स थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले विवेचना में लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक प्रभुदास डहरिया 67 वर्ष जाति सतनामी निवासी सेम्हराडीह सुहेला जिला बलौदाबाजार भाटापारा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका का बेटा किशोर कुमार डहरिया 2017 पुलिस में भर्ती के लिए फार्म भरा था व फिजिकल में पास हो गया था। जिसके बाद 2021 में रामाधर धुरधंर पिता भुजबल धुरधंर उम्र 55 वर्ष जाति केवट, निवासी ग्राम डूमहा थाना खरोरा वर्तमान पता देवेन्द्र नगर नारायणा हास्पीटल के बाजू रायपुर ने उसे फोन करके बताया कि उसके बेटे का वह पुलिस में नौकरी लगा देगा,इसके लिए 2 लाख रुपये लगेगा। पीड़ित आरोपी के बातों में आ गया वह अपना खेती की जमीन गिरवी रखकर रुपये के इंतजाम कर लिए। जिसके बाद आरोपी ने उसे रायपुर के घड़ी चौक स्थित कलेक्टर गार्डन में रुपये लेकर बुलाया। पीड़ित ने आरोपी को अलग—अलग 2 किस्तों में तीन गवाहों के समझ 2 लाख रुपये दे दिये। लेकिन कई म​हीने ​बीत जाने के बावजूद भी पीड़ित के बेटे की नौकरी नही लगी। इस पर रुपये वापस मांगने पर आरोपी लगातार गुमराह करने लगा और आज तक रुपये वापस नही दिये। आखिरकार परेशान होकर पीड़ित ने मामले की शिकायत थाने में की जिसके बाद पुलिस जांच पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
‘‘संजय चौबे”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor