The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

58 साल के दादा ने 16 साल की नातिन को किया 7 माह की गर्भवती,आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बलौदाबाजार। दावनबोड़ निवासी 58 साल का छेदूराम तुरकाने अपने दूर के रिश्ते में भांजे लगने वाले रिश्तेदार के घर जून 2021 में ग्राम गैतरा आया था। वहां भांजे की 16 साल की बेटी भी थी। लड़की ने पुलिस को बताया कि एक दिन जब घर में वह अकेली थी तो आरोपी छेदूराम ने उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद फिर एक दिन उसे जान से मारने की धमकी दी और दोबारा दुष्कर्म किया। वारदात के बाद लड़की डर कर चुप रही। कुछ दिनों बाद आरोपी अपने गांव लौट गया। उसके जाने के बाद भी लड़की ने डर के चलते किसी को भी नहीं बताया। इस बीच उसमें शारीरिक बदलाव शुरू हो गए। पहले तो परिजनों ने ध्यान नहीं दिया। इसके बाद लड़की की मां ने ध्यान दिया तो उन्हें कुछ शंका हुई। डॉक्टर के पास लेकर गईं तो लड़की के 7 माह की गर्भवती होने का पता चला। जब लड़की 7 माह की गर्भवती हो गई तो मामला खुला। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और आरोपी दादा के खिलाफ मामला दर्ज कराया। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *