The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

भूंसे से लदी ट्रक का स्टेयरिंग फेल सड़क किनारे तरबूज बेच रहे दो आये चपेट में ग्रामीणों व पुलिस ने निकाला बाहर

Spread the love

“नरेश भीमगज की रिपोर्ट”

कांकेर। एनएच 30 में कुलगाँव के पास भूंसा भरकर जा रही तेज रफ्तार ट्रक का स्टेयरिंग फेल होने से से एक बड़ा हादसा टल गया। स्टेयरिंग फेल होने से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई, इस दौरान ट्रक की चपेट में सड़क किनारे तरबूज बेच रही महिला व पुरूष ट्रक की चपेट में आ गये गए दोनों को पुलिस द्वारा ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया।भूंसा भरकर आ रही ट्रक का अचानक स्टेयरिंग फेल होने से ट्रक चालक ने ट्रक से नियंत्रत खो दिया जिसके बाद ट्रक सड़क किनारे फल बेच रहे दो ग्रामीणों को चपेट में ले लिया और पलट गई, हादसे में दोनों महिला पुरुष ट्रक में भरे भुंसे में दब गए थे, जिसमे युवक को तो ग्रामीणों ने बाहर निकाल लिया लेकिन महिला का पता नही चल रहा था, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से महिला को भी ढूंढ निकाला और दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अभी दोनों की स्थिति ठीक बताई जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor